DMCA.com Protection Status

Consciousness या चेतना क्या होती है। Consciousness का मतलब क्या होता है। Consciousness meaning in hindi

हेलो दोस्तों अगर आप अभी यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं। तब इसका मतलब हुआ आप अभी सचेत(conscious) हैं। हम जो कुछ भी देखते हैं वह हमारे आंखों के optical nerves द्वारा हमारे दिमाग के visual cortex तक जाता है। और फिर हमारा दिमाग इन चीजों को देखता और महसूस करता है। इसी अनुभव को consciousness यानी चेतना कहा जाता है।

दोस्तों अब आप थोड़ा बहुत consciousness के बारे में समझ चुके होंगे। आर्टिकल के अंत तक हम आपको consciousness से जुड़े रोचक जानकारियां देने वाले है।

Consciousness की परिभाषा

दोस्तों ऊपर हमने consciousness की basic परिभाषा बताई है। जो पूरी तरह से complete नहीं है। क्योंकि consciousness केवल देखने का ही काम नहीं है बल्कि इसी की वजह से हम सोचते भी है। और हमारे लाइफ में होने वाली घटनाओं को समझते हैं। सुख और दुख को महसूस करते हैं। साथ ही सही और गलत के पहलुओं को समझकर एक सही निर्णय लेते हैं।

यहां तक कि हमारे जिंदा होने का एहसास इसी consciousness की वजह से ही होता है।

नींद की अवस्था में consciousness का मतलब-Consciousness meaning in hindi

जब हम गहरी नींद में होते हैं तब हमें नहीं पता होता है कि हमारे साथ क्या हो रहा है। ऐसे समय पर हम एक ऐसे stage मे चले जाते हैं। जिसमें हम पूरी तरह से conscious नहीं रहते हैं। लेकिन शरीर की दूसरी क्रियाएं चालू होती है। जैसे दिल का धड़कना, खाने का हजम होना, और हमारे शरीर की हजारों कोशिकाओं का निरंतर बनते और बिखरते रहना, इन क्रियाओं को हम conscious रहते हुए भी control नहीं कर सकते है।

Join
Read More  Trading का मतलब क्या है, परिभाषा, प्रकार(Trading meaning in hindi)

क्योंकि यह सभी क्रियाएं consciousness नहीं है। आपके मन मे ऐसा कभी ना कभी सवाल आता होगा। आप कौन हैं, आपके शरीर के अंदर ऐसा क्या है कि आप सभी इंद्रियों के अनुभव को महसूस कर पाते हो। साथ ही अपने बारे में सोच सकते हो, ऐसे ही सवालों ने वैज्ञानिकों को भी उलझन में डाल रखा था। और वैज्ञानिकों ने इन सभी सवालों का जवाब ढूंढना शुरू किया। जिसमें सबसे बड़ा सवाल था हमारी consciousness कैसे काम करती है।

Consciousness कैसे काम करती है-How does work Consciousness

दोस्तों ऊपर हमने यह तो समझ लिया है की consciousness क्या होता है। लेकिन अब आगे हम यह समझने वाले हैं, यह कैसे काम करती है। और consciousness का scientific definition क्या होगा।

हमारे consciousness मे ऐसी शक्तियां हैं। जिसकी मदद से हम अपने आसपास के वातावरण को जानने और समझने, calculation करने की छमता रखते है। विज्ञान इस बात को समझता है की consciousness हर किसी के लिए यूनिक होता है। क्योंकि एक व्यक्ति जिस अंदाज या नजरिए से इस दुनिया को अनुभव कर रहा है। वैसा दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकता है। इससे वैज्ञानिकों ने यह अनुमान लगाया की एक consciousness को कोई दूसरा व्यक्ति अनुभव नहीं कर सकता है।

आपने ऐसा कभी ना कभी जरूर सोचा होगा। कि जिस नजरिए से हम इस दुनिया को देखते हैं। क्या दुनिया भी हमें उसी नजरिए से देखती है। हम इंसानों के सोच में बहुत बड़ा अंतर नहीं होता है। लेकिन जानवरों की सोच के बारे में आपकी क्या राय है। क्या जानवरों भी हमारे बारे में सोचते होंगे।

Read More  All tomorrow's Parties Meaning

विज्ञान के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं होता है। विज्ञान कहता है हमारे consciousness कि 3 level होते है। जो किसी जीव के दिमाग के विकास के अनुसार तय होते है। theory of evolution के अनुसार हम जानते हैं कि हम इंसानों से पहले ही दूसरे जीव थे। और उनसे भी पहले reptile समुद्र से बाहर निकलने वाले पहले जीव थे। अब सवाल आता है क्या reptiles का consciousness हम जिवो जितना होता है।

Famous Quantum physicist Michio Kaku के अनुसार जीवो के consciousness को हम माप सकते हैं। एक यूनिट में, जैसे गर्मी को हम डिग्री में मांपते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे यह कैसा पागलपन है। हम consciousness को कैसे माप सकते हैं। दोस्तों हमने आपको ऊपर बताया था की consciousness साइंटिफिकली और कुछ नहीं बल्कि हमारे आसपास की चीजों के प्रति समझ और उसका अनुभव है। और हम इन्हीं अनुभव की संख्या को माप सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि एक जीव consciousness के किस stage मे होगा। जैसे एक फूल में भी consciousness कि कुछ यूनिट होते हैं। तभी वह अपने आसपास के तापमान, मौसम, गुरुत्वाकर्षण इन सभी चीजों की समझ हासिल करता है। लेकिन दूसरे जीवो की तुलना मे यह consciousness कम होती है। इसलिए यह stage-1 के अंतर्गत आएंगे।

इसी तरह मानव अब तक ज्ञात प्राणियों में सबसे ज्यादा विकसित जीव है। जो stage-3 के अंतर्गत आता है। क्योंकि इसके perceive की संख्या सबसे ज्यादा है।

यह article “Consciousness या चेतना क्या होती है। Consciousness का मतलब क्या होता है। Consciousness meaning in hindi “पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status