DMCA.com Protection Status

Resource का हिंदी अर्थ क्या होता है(About Resources meaning in hindi)

Resources meaning in hindi-संपदा (resource) शब्द का अर्थ है भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित कोई सामग्री। Resource हमारे वातावरण में उपलब्ध वे सामग्रियाँ हैं जिन्हें उपयोग एवं आपूर्ति हेतु प्रकृति से प्राप्त किया जा सकता है।

वे सभी Resource जिन्हें एक जीव उपयोग करता है, प्राकृतिक संपदा हैं। ये हमारी मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए तथा हमारे अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। वायु, जल एवं स्थल मुख्य रूप से हमारी Resource हैं, जिनके कारण पृथ्वी पर जीवन बना हुआ है।

पृथ्वी के चारों ओर लगभग 280 किमी ऊँचाई तक वायु का आवरण है जिसे वायुमंडल (atmosphere) कहते हैं। पृथ्वी की सबसे बाहरी ठोस परत को स्थलमंडल (lithos- phere) कहा जाता है और पृथ्वी पर उपस्थित जल भंडार को जलमंडल (hydrosphere) कहते हैं।

संपूर्ण पृथ्वी के 75% भाग पर जल है। वायुमंडल, स्थलमंडल एवं जलमंडल मिलकर जीवमंडल (biosphere) बनाते हैं अर्थात् जीवमंडल ब्रह्मांड का वह भाग है जिसमें किसी भी प्रकार के जीवन के होने की संभावना है।जीवमंडल अजैव एवं जैव घटकों से निर्मित होता है। और प्रत्येक घटक(About Resources meaning in hindi) का एक विशिष्ट कार्य होता है, किंतु साथ ही सभी घटक एक-दूसरे से बहुत ही संतुलित रूप में जुड़े होते हैं।

किसी भी एक घटक के असामान्य हो जाने से पूरे जीवमंडल में असंतुलन की स्थिति पैदा हो जाती है। जीवमंडल में उपस्थित जीवों का आपस में और अजैव भौतिक वातावरण से सतत पारस्परिक क्रिया होते रहती है।

Join

आपूर्ति के आधार पर प्राकृतिक संपदा दो प्रकार की हो सकती है(Type of natural resources)

एक वह जो कभी समाप्त नहीं होने वाली है (inexhaustible natural resources) जैसे वायु, सौर ऊर्जा, जल आदि। दूसरी वह जिसके समाप्त हो जाने की संभावना है, (exhaustible natural resources) जैसे कोयला, पेट्रोल, जंगल आदि।

Read More  स्वस्थ जीवन जीने के बेहतरीन टिप्स -Health tips in hindi

समाप्त होने वाली संपदा (exhaustible resources) पुन: दो प्रकार की हो सकती हैं-एक वह जिसे फिर से पैदा किया जा सकता है। उसे नवीकरणीय संपदा (renewable resources) कहते हैं, जैसे जंगल या वन जीवन। यह एक बार नष्ट होने के बाद फिर से विकसित किया जा सकता है। दूसरा, जिसका फिर से नवीकरण नहीं किया जा सकता है, जैसे कोयला और पेट्रोल को फिर से बना लेना लगभग असंभव है। ऐसी संपदा को अनवीकरणीय संपदा (non-renewable resources) कहते हैं

यह article “Resource का हिंदी अर्थ क्या होता है(Resources meaning in hindi)“पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status