DMCA.com Protection Status

Evolution का हिंदी अर्थ क्या होता है(About Evolution meaning in hindi)

Evolution का अर्थ होता है विकसित होना या बदल जाना evolution कहलाता है-जैसे हम बंदरो से इंसानों मे विकसित हो गये। परिवर्तन के बिना विकास एवं नए जीवों की उत्पत्ति संभव नहीं है। यह जीवों के बेहतर जीवन -यापन के लिए जरूरी है। जिससे आवश्यकताओं के अनुकूल नए लक्षणों एवं नए अंगों का निर्माण होता रहता है।

Evolution meaning in hindi – विकसित होना, विकास, क्रम-विकास, वृद्धि, उन्नति, उद्भश्व आदि

दोस्तों आगे हम Organic evaluation के बारे मे जानेगे। और समझेंगे की हम जीवो का evolution कैसे हुआ।

जैव विकास(About organic evolution)

जैविक विकास (organic evolution) के सिद्धांत का यह मानना है कि सरल प्रकार के जीव धीरे-धीरे एवं क्रमबद्ध रूप से जटिल होते जाते हैं, जिसके फलस्वरूप जीवों के 3500 मिलियन वर्ष के इतिहास में हजारों प्रकार के जीवों की उत्पत्ति हो चुकी है।

विकास के क्रम में जो नए जीव उत्पन्न होते है, वे पुराने जीवों की अपेक्षा अधिक विकसित एवं जटिल होते हैं। जैव विकास को वर्गीकरण से जोड़कर देखने पर हमें यह ज्ञात होता है कि कुछ जीव ऐसे हैं जिनमें समय के साथ कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है, जबकि इसके विपरीत कुछ अन्य जीवों की शारीरिक संरचना में पर्याप्त परिवर्तन दिखाई पड़ते हैं।

Join

यह परिवर्तन ही पुराने जीवों से नए जीवों के बनने का कारण हैं। चार्ल्स डार्विन (1859) ने अपनी पुस्तक ‘दि ओरिजिन ऑफ स्पीशीज’ में अपने विकासवाद के सिद्धांत का विवरण दिया है। इनके अनुसार जीवों में लगातार विभिन्नताएँ होती रहती हैं।

Read More  MMS का अर्थ क्या होता है, उपयोग, प्रकार, MMS का Full Form के बारे में सम्पूर्ण जानकारी(MMS Meaning, MMS Full Form, About MMS In Hindi)

प्राकृतिक चयनवाद (natural selection) नामक बल लाभदायक विभिन्नताओं को चुनकर उन्हें विकास की दिशा प्रदान करते हैं, जिसके फलस्वरूप नए जीवों की उत्पत्ति होती है।

विकास की प्रगति के कारण ही आज संसार में इतनी विशाल जैव विविधता पाई जाती है। जीवों का वर्गीकरण करते समय जैव विकास को ध्यान में रखना इसलिए आवश्यक है, क्योंकि विकास के क्रम के अनुसार ही उन्हें समूहों में बाँटा जाता है।

वर्गीकरण विज्ञान एवं क्रमिकी (Taxonomy and systematics)

Evolved meaning in hindi-कुछ समय पहले तक वर्गीकरण विज्ञान एवं क्रमिकी को एक ही शाखा के दो नाम के रूप में जाना जाता था, किंतु आजकल के वैज्ञानिकों ने इनमें अंतर के आधार पर इन्हें दो अलग-अलग शाखाओं के रूप में मान्यता दी।

टैक्सोनोमी (taxonomy) जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत जीवों का वर्गीकरण एवं नामकरण उनकी समानताओं के आधार पर किया जाता है, जबकि क्रमिकी (systematics) विज्ञान की वह शाखा है जिसमें हम जीवों का वर्गीकरण, नामकरण तथा पहचान के साथ-साथ उनके विकासीय संबंधों का भी अध्ययन करते हैं।

अर्थात् क्रमिकी के दो भाग हैं-प्रथम भाग में जीवों का वर्गीकरण एवं नामकरण आता है और दूसरे भाग में जैव विकास एवं जीवों के आपसी संबंधों का विवरण होता है।

यह article “Evolution का हिंदी अर्थ क्या होता है(About Evolution meaning in hindi)“पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status