DMCA.com Protection Status

इंद्रधनुष क्या होता है,इंद्रधनुष कैसे बनता है(Rainbow in hindi),इंद्रधनुष के बारे में बेसिक जानकारी

इंद्रधनुष को परी कथाओ से जोड़कर देखा जाता है। यह देखने में जितना सुंदर और मनमोहक होता है। उतना ही विचत्र भी। 16 शताब्दी में न्यूटन से पहले हम इंद्रधनुष(Rainbow in hindi) के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे। जैसे जैसे हमने प्रकाश को समझना शुरू किया।

तब हमें इंद्रधनुष के पीछे का विज्ञान पता चला। कई बार इंद्रधनुष बारिश होने के पहले तो कई बार बारिश होने के बाद दिखाई देते हैं। दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम इंद्रधनुष कैसे बनता है। और इसके पीछे के विज्ञान को समझेंगे।

इंद्रधनुष(Rainbow in hindi)-

दोस्तों इंद्रधनुष परावर्तन,पूर्ण आंतरिक परावर्तन तथा अपवर्तन इन सभी प्रकाश के गुणों का मिलाजुला रूप है। जब सूर्य की किरने वायुमंडल में उपस्थित वर्षा की छोटी-छोटी बूंदो पर पड़ती है। तो इंद्रधनुष दिखाई देता है।

वर्षा की बूंदे लगभग गोलाकार होती है सूर्य की किरने इन बूँदो पर इस प्रकार पड़ती है कि उनसे प्रवर्तित होकर रंगों की एक चौड़ी पट्टी बनाती है। इंद्रधनुष को देखने के लिए प्रेक्षक की पीठ सूर्य की तरफ होनी चाहिए।

इंद्रधनुष दो प्रकार के होते हैं-Two types of of Rainbow in hindi

1) प्राथमिक इंद्रधनुष- साधारणत दिखाई देने वाला इंद्रधनुष प्राथमिक इंद्रधनुष होता है। जब वर्षा की बूंदों पर आपतीत होने वाली सूर्य की किरणों का दो बार अपवर्तन व एक बार परिवर्तन होता है तो प्राथमिक इंद्रधनुष बनता है। प्राथमिक इंद्रधनुष में लाल रंग बाहर की ओर और बैगनी रंग अंदर की ओर होता है। तथा शेष रंगीन दोनों रंगों के बीच में होते हैं।

Join
Read More  Sodium क्या है, खोज, गुण, उपयोग, समस्थानिक (What is Sodium, Discovery, Properties, Uses, Isotopes in Hindi)

• प्राथमिक इंद्रधनुष में बैगनी किरण आंख पर 40.8 डिग्री तथा बाहर वाली लाल किरण आंख पर 42.8 डिग्री का कोण बनाती है

2) द्वितीयक इंद्रधनुष- जब वर्षा की बूंदों पर सूर्य की किरणों का दो बार अपवर्तन व दो बार परिवर्तन होता है। तब द्वितीयक इंद्रधनुष बनता है। द्वितीयक इंद्रधनुष में बाहर की और बैगनी रंग तथा अंदर की तरफ लाल रंग रहता है।

• द्वितीय इंद्रधनुष में बाहर वाली बैगनी किरण आंख पर 54.52 डिग्री तथा अंदर वाली लाल किरण 50.8 डिग्री का कोण बनाती है।
• द्वितीयक इंद्रधनुष प्राथमिक इंद्रधनुष की अपेक्षा धुंधला दिखाई पड़ता है।

यह article “इंद्रधनुष क्या होता है,इंद्रधनुष कैसे बनता है(Rainbow in hindi),इंद्रधनुष के बारे में बेसिक जानकारी” पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status