DMCA.com Protection Status

मंगल ग्रह से जुड़ी 20 रोचक बातें-20 Interesting fact about planet Mars in Hindi

हमारे पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा ऐसे कई ग्रह है जहां पर जीवन की उत्पत्ति हो सकती है या वहा पर जीवन पहले से मौजूद हो सकता। अब तक विज्ञानिक जिस ग्रह के बारे में सबसे ज्यादा पता लगा पाए हैं वह मंगल ग्रह है।पुरे सौरमंडल में मंगल ग्रह ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जो हमारे पृथ्वी से मिलता जुलता है। आज हम मंगल ग्रह से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानेंगे जो शायद ही आपने कभी सुना होगा।

1) क्या आप जानते हैं मंगल ग्रह का नाम युद्ध के रोमन देवता के नाम पर रखा गया है

2) सन 2003 में यूरोपियन स्पेस एजेंसी के स्पेसक्राफ्ट ने मंगल पर मिथेन गैस का पता लगाया था। यह  मिथेन गैस अपने आप मे एक रहस्य है।

3) हमारे सौरमंडल का सबसे ऊंचा पहाड़ ओलंपस मोंस मंगल ग्रह पर स्थित है

4) मंगल ग्रह के दो चंद्रमा है। फोबोस और डेमोस मंगल ग्रह की तुलना में यह दोनों चंद्रमा काफी छोटे हैं इनकी खोज सन 1877 में की गई थी

Join

5) पृथ्वी की तुलना में मंगल सूर्य से 1.52 गुना ज्यादा दूर है शायद यही वजह है जिस कारण मंगल पर सूर्य का 43 ही  प्रकाश ही पहुंच पाता है और इसीलिए यहां का तापमान ठंड में -87 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है जबकि गर्मियों में यहां का  तापमान -5 डिग्री तक ही रहता है।

6) मंगल ग्रह को हम एक साधारण टेलिस्कोप से आसानी से देख सकते हैं इसका वजह है इसके लाल रंग का होना। इसका यह लाल रंग इसकी सतह पर मौजूद अधिक मात्रा में आयरन ऑक्साइड के कारण है।

Read More  मात्रक और विमा : मापन एवं मापों में त्रुटियाँ (UNITS AND DIMENSIONS: MEASUREMENT AND ERRORS IN MEASUREMENTS)

7) मंगल ग्रह पर लगभग 4000 किलोमीटर लंबी और 200 किलोमीटर चौड़ी और 7 किलोमीटर गहरी घाटियां हैं लेकिन यह घटिया कैसे बनी है आज भी रहस्य है।

8) मंगल ग्रह का चंद्रमा फोबोस हर 100 साल में 6 फीट की गति से मंगल ग्रह की ओर बढ़ रहा है इसको मंगल ग्रह की सतह से टकराने में लगभग 1000000 साल लग जाएंगे।

9) मंगल ग्रह का चंद्रमा फोबोस, डीमोस से बड़ा है लेकिन पृथ्वी के चंद्रमा की तुलना में वे छोटे हैं।  फोबोस की अधिकतम चौड़ाई 27 किलोमीटर 17 मील है जबकि डिमोस की अधिकतम चौड़ाई 15 किलोमीटर 9 मील है।

10) मंगल ग्रह के दोनों चंद्रमा बर्फ और कार्बन युक्त चट्टान के मिश्रण से बने हैं।  इन चंद्रमाओं की सतह ढीली चट्टान और धूल से ढकी होती है।

11) मंगल ग्रह सूर्य के चारों ओर 14.5 मील प्रति सेकेंड की रफ्तार से घूम रहा है। मंगल ग्रह का ग्रेविटेशनल फील्ड पृथ्वी के मुकाबले 0.375% ही है।

12) मंगल ग्रह पर 1 साल पृथ्वी के 687 दिन के बराबर होता है और एक दिन 24 घंटे 37 मिनट का होता है।

13) सूर्य से मंगल की औसत दूरी 227,936,640 किलोमीटर या 141,633,260 मील है, जो सूर्य से पृथ्वी की दूरी से 1.524 गुना अधिक है।

14) मंगल का कुल द्रव्यमान 641,693,000,000,000 बिलियन किलोग्राम है।  मंगल का विषुवत रेखीय व्यास 6,805 किलोमीटर है और इसका ध्रुवीय व्यास 6,755 किलोमीटर है।

15) वैज्ञानिकों का मानना है मंगल ग्रह पर चुंबकीय क्षेत्र मौजूद नहीं है लेकिन इसकी सतह के दरारों के बीच कई जगह मैग्नेटिक फील्ड मौजूद हो सकते हैं जो कि पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड से 10 गुना ज्यादा हो सकते है।

Read More  लाइकेन( lichens kya hai) क्या है, कार्य, परिभाषा, प्रकार(lichens Meaning in hindi)

16) वैज्ञानिकों का मानना है मंगल ग्रह का कोर सल्फर लोहा और निकल से मिलकर बना है।

17) मंगल की वायुमंडल मे शामिल कैसे हैं 95.32% कार्बन डाइऑक्साइड, 0.13% ऑक्सीजन, 1.6% आर्गन, 0.08% कार्बन मोनोऑक्साइड और काफ़ी कम  मात्रा में क्सीनन, क्रिप्टन, हाइड्रोजन-ड्यूटेरियम -ऑक्सीजन , नियॉन, नाइट्रस ऑक्साइड और पानी।

18) मंगल के वातावरण में सबसे ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड मौजूद है लेकिन फिर भी यह पृथ्वी की तरह डेन्स नहीं है। पृथ्वी का वायुमंडल 100 गुना ज्यादा घना है मंगल ग्रह के मुकाबले।

19) वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर पानी हो सकता है लेकिन यह पानी वहां पर चट्टानों में बने दरारों में हो सकती हैं।

20) वैज्ञानिकों का मत है कि हजारों साल पहले मंगल ग्रह पर पानी था यह प्रमाण वहां पर बनी बड़े-बड़े घाटिया देती हैं।

ये article ” मंगल ग्रह से जुड़ी 20 रोचक बातें-20 Interesting fact about planet Mars in Hindi”  पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया. उम्मीद करता हुँ. कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status