DMCA.com Protection Status

अपनी उम्र से कम दिखने वाले लोग ज्यादा दिन जीते हैं- वैज्ञानिक खोज

यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न डेनमार्क के प्रोफेसर क्रिस्टेनसेंन के नेतृत्व में कार्यरत शोधकर्ताओं की एक टीम ने अपने अध्ययनों के आधार पर निष्कर्ष निकाला है कि अपनी उम्र से कम दिखने वाले लोग दीर्घायु होते हैं।

इस अध्ययन से संबंधित एक शोध पत्र हाल ही में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस शोध पत्र में बताया गया है कि अपनी उम्र से कम दिखने वाले लोग अधिक दिन जीते हैं। जबकि अपनी उम्र से अधिक दिखने वाले लोगों का जीवन छोटा होता है।

इस पर शोध करने वाले प्रोफेसर 7 वर्षों के अध्ययन में 70 से 80 वर्ष की उम्र वाले जुड़वा भाई बहनों के 367 जोड़ों को चुना गया। और इस अध्ययन में पाया गया कि समान उम्र वाले जुड़वा लोगों में उस व्यक्ति की मृत्यु पहले हुई जो उम्र में बड़ा नहीं था। परंतु बड़ा दिखाई देता था।

वैज्ञानिकों ने अपने इस निष्कर्ष के लिए व्यक्ति के डीएनए के मुख्य भाग टीलोमीयरस को जिम्मेदार माना है। जिन लोगों में इनकी लंबाई कम होती है। उनमें बुढ़ापे के लक्षण शीघ्र ही दिखाई देने लगते हैं। जबकि अधिक जवान दिखने वाले लोगों के टीलोमीयरस की लंबाई अधिक होती है।

वैज्ञानिकों ने मोटापा कम करने का खोजा नया तरीका

अनेक लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं परंतु मोटापा बढ़ने के डर से भी अधिक नहीं खा पाते। परंतु अब आपको मोटापा से डरने की आवश्यकता नहीं है।

Join

अब आप अपनी मनपसंद वाली चीज भरपेट खा सकते हैं। आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा वैज्ञानिकों ने आहार से गैलरी बनाने वाली जीन को नियंत्रित करने का तरीका खोज लिया है। यदि पेरिलिपिन-2 नामक जीन को बेअसर कर दिया जाए।

Read More  चुम्बक क्या है(Magnet in hindi)चुम्बक के गुण, चुम्बक की परिभाषा, चुम्बक से जुडी बेसिक जानकारी (Magnet meaning in hindi)

तब वह भोजन की उच्च कैलोरी को Store नहीं कर पाएगा जिसके कारण शरीर का वजन और कोलेस्ट्रॉल धीमा हो जाएगा। इस विषय पर संयुक्त राज्य अमेरिका के टफ्ट्स विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण शोध किया है।

इन वैज्ञानिकों ने चूहों पर किए गए अपने शोधों में पाया कि पेरिलिपिन-2 नामक प्रोटीन को नियंत्रित करने वाले जीन को निष्क्रिय किए गए चूहों के वजन में बहुत अधिक खाना खाने के बाद भी कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।

इन वैज्ञानिकों ने अपने शोध में बताया कि मानव में भी अधिक खाने से वजन बढ़ने के लिए पेरिलिपिन-2 जीन ही जिम्मेदार है। जिस कारण इसे निष्क्रिय कर मोटापे और डायबिटीज जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है।

यह article “अपनी उम्र से कम दिखने वाले लोग ज्यादा दिन जीते हैं- वैज्ञानिक खोज” पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा

DMCA.com Protection Status