DMCA.com Protection Status

मिश्रण किसे कहते है, मिश्रण की परिभाषा(What is Mixture in hindi,Mixture defination)

मिश्रण(Mixture in hindi)

दो या दो से अधिक द्रव्यों को किसी भी अनुपात में मिलाने पर जो द्रव्य बनते हैं, मिश्रण कहलाते हैं। इनका संघटन निश्चित नहीं होता है।

इनके गुण मिश्रण के अवयवों के गुणों का मिश्रण होते हैं। मिश्रण के अवयवों को साधारण भौतिक रीतियों द्वारा पृथक् किया जा सकता है। मिश्रण प्राय: विषमांग (heterogeneous) होता है तथा इसके भौतिक स्थिरांक जैसे—गलनांक, क्वथनांक, घनत्व आदि स्थिर तथा निश्चित नहीं होते हैं।

मिश्रण निम्न दो प्रकार के होते हैं(Type of mixture in hindi)

(i) समांगी मिश्रण (Homogeneous Mixture)


इनके किसी भी भाग का संघटन उसके किसी दूसरे भाग के संघटन के समान होता है। उदाहरण चीनी का जलीय विलयन।

(ii) विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous Mixture)

इनके विभिन्न भागों का संघटन एक-दूसरे से भिन्न होता है। इनका प्रत्येक अवयवी अपने स्वयं के गुण प्रदर्शित करता है। उदाहरण रेत तथा नमक का मिश्रण।

यौगिक (Compound in hindi)

ये दो या दो से अधिक तत्वों के किसी निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग से बनता है। इनका संघटन निश्चित होता है। इनके गुण अवयवी तत्वों से भिन्न तथा निश्चित होते हैं। यौगिक के अवयवों को भौतिक रीतियों द्वारा पृथक् नहीं किया जा सकता है। यौगिक समांग होते हैं तथा इनके भौतिक स्थिरांक जैसे—गलनांक, क्वथनांक, घनत्व आदि स्थिर तथा निश्चित होते हैं।

Join
Read More  सौरमंडल के सभी ग्रहो के नाम और उनसे जुडी बेसिक जानकारी(About Planets name in hindi)

परमाणु तथा अणु (Atom and Molecule)

परमाणु (Atom)

परमाणु किसी तत्व का वह अति सूक्ष्म कण है, जो स्वतन्त्र अवस्था में नहीं रह सकता है, परन्तु रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है।

अणु (Molecule)

अणु किसी तत्व या यौगिक का वह छोटे से छोटा कण है, जो स्वतन्त्र अवस्था में रह सकता है, परन्तु रासायनिक अभिक्रिया में भाग नहीं लेता है (बल्कि इसके अवयव भाग लेते हैं)। अणु में उस तत्व अथवा यौगिक के सभी गुण विद्यमान रहते हैं।

अणु व परमाणु दोनों पदार्थ के मुख्य अवयव हैं। परमाणु आपस में संयोग करके अणु बनाते हैं। परमाणुओं की संख्या के आधार पर अणु निम्न प्रकार के होते हैं।

(a) एक-परमाणुक अणु (Monoatomic molecule) इनमें एक परमाणु होता है। उदाहरण Na, K आदि।

(b) द्वि-परमाणुक अणु (Diatomic molecule) इनमें दो परमाणु होते हैं। उदाहरण O2, Cl2, N2, आदि।

(c) त्रि-परमाणुक अणु (Triatomic molecule) इनमें तीन परमाणु होते हैं। उदाहरण O3, आदि।

(d) बहु-परमाणुक अणु (Polyatomic molecule) इनमें तीन से अधिक परमाणु होते हैं। उदाहरण P4, S8 आदि। किसी तत्व या यौगिक के अणुओं में उपस्थित परमाणुओं की संख्या उसकी परमाणुकता (atomicity) कहलाती है।

यह article “यौगिक किसे कहते है, यौगिक की परिभाषा,(What is Compound in hindi ) “पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status