101 दिमाग हिला देने वाली पहेलियां और उनके जवाब(101 paheliyan in Hindi)

You are currently viewing 101 दिमाग हिला देने वाली पहेलियां और उनके जवाब(101 paheliyan in Hindi)

हेलो दोस्तों आज हम आपसे पूछने वाले हैं कुछ दिमाग हिला देने वाली पहेलियों के बारे में,इस आर्टिकल में हम 100 से ज्यादा पहेलियों के बारे में चर्चा करेंगे। साथ ही उनके उत्तर भी जानेंगे। पहेलियाँ को सुलझाने से हमारा दिमागी कसरत भी पूरी होती है। जिससे हमारा मानसिक विकास होता है।

Read this-Mobile से कमायें 15000 रुपए हर महीने,ऐसे घर बैठे कमाए ढेर सारा पैसा

Read this-Talent का मतलब क्या होता है,Talent को कैसे ढूंढे,Talent क्या है(About Talent meaning in hindi)

बच्चों के लिए 25 दिमागी पहेलियाँ(25 dimagi paheliyan ine Hindi)

दोस्तों आगे हम 25 दिमागी पहेलियां जानने वाले हैं जो आपको अपने बच्चों या छोटो से जरूर पूछना चाहिए। जिससे उनके सोचने समझने साथ ही चीजों को imagine करने में मदद करेगी। एक बार विश्व के महान वैज्ञानिक आइंस्टाइन ने कहा था” imagination is more important than knowledge” इसलिए इस कल्पना शक्ति को विकसित करने के लिए आप को बच्चों से पहेलियां पूछना चाहिए।

25 दिमाग चकरा देने वाली पहेलियां और उनके जवाब(25 Dimag Chakra Dene Wali paheliyan in hindi)

1) वह कौन सी चीज है जो धूप में भी नहीं सूखती है?

Join

= पसीना

2) एक कहानी मैं हूं सुन ले मेरे पूत बिन पैरों के उड़ जाऊं बांध गले में सूट?

= पतंग

3) आना जाना उसको भायें जिस घर जाए टुकड़े कर आए?

= आरी

4) अगर एक अंडा उबालने में 10 मिनट लगता है तो 10 अंडे को बनने में कितना समय लगेगा?

= 10मिनट

5) दो अक्षर का वह कौन सा शब्द है जिसे उल्टा करो तो वजन कम माप है और अगर उसे सीधा करो तो एक सब्जी का नाम?

= किलो जिसका का उल्टा लोकि

6) वह कौन सी चीज है जिसे आप 1 मिनट से ज्यादा अपने शरीर के अंदर नहीं रख सकते है।

= सांस

7) ऐसी कौन सी जगह है जहां 100 लोग जाते हैं तो वापिस 101 लोग आते हैं?

= शादी में बारात लेकर

8) एक बहादुर ऐसा वीर गाना सुना के मारे तीर बताओ क्या है?

= मच्छर

9) उस चीज का नाम बताइए जिसे पीटने में लोगों को बहुत मजा आता है?

=ढ़ोल

10) लड़कियों की ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम देख सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते है?

= परछाई

11) वह कौन सा काम है जो इंसान मरने के बाद भी कर सकता है?

= अंगदान

12) वह कौन सा चीज है जो खरीदने के समय हरी और इस्तेमाल करते समय लाल होती है?

= मेहंदी

13) ऐसा क्या है जिसे लड़के अपने मां-बाप को दे सकते हैं लेकिन लड़कियां नहीं दे सकती है?

= अर्थी को कंधा

14) ऐसी कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है?

= चीनी भाषा

15)वो क्या है जो दिखता नहीं मगर सबसे काला है?

= कलंक

16) ऐसी कौन सी चीज है जो हॉस्पिटल में पैसे से मिलती है और बाहर फ्री में मिलती है?

= ऑक्सीजन

17) ऐसी कौन सी चीज है जो समुद्र में पैदा होती है और आपके घर में रहती हैं?

= नमक

18) ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़की पहनती भी है और खाती भी है?

= लॉन्ग

19) ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़कियां खाना नहीं चाहती फिर भी खाती है?

=धोखा

20) वह कौन है जो पहले लोगों से माफी मांगता है फिर उन्हें मार देता है?

Read More  What Is XIRR?

= जल्लाद

21) ऐसी कौन सी चीज है जो शादी के दिन लड़के के पास होती है लेकिन लड़की के पास नहीं होती है?

= सरनेम या उपनाम

22) वह कौन सी चीज है जिसे देते समय लेना पड़ता है और लेते समय देना पड़ता है?

=kiss

23) वह क्या है जो इंसान किसी के लिए तो सकता है लेकिन वापस नहीं दे सकता है?

=जान

24) ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं?

= गोता

25) वो क्या है जिसे जितना ज्यादा साफ करोगे उतना ज्यादा काला होता जाएगा?

= ब्लैक बोर्ड

25 बच्चों से पूछे जाने वाली पहेलियां और उनके जवाब( 25 paheliyan in Hindi)

1) काला घोड़ा सफेद सवारी एक उतरा तो दूसरे की बारी बताओ क्या है?

उत्तर =तवा और रोटी

2) बीमार नहीं रहती हूं मैं फिर भी खाती हूं गोली बच्चे बूढ़े सब डर जाते हैं सुनकर इसकी बोली बताओ क्या है?

उत्तर = बदूक

3) बनाने वाला उसका उपयोग नहीं करता उपयोग करने वालों से देखता नहीं देखने वाला उसे पसंद नहीं करता है बताओ क्या है?

उत्तर = कफन

4) पढ़ने में लिखने में दोनों में ही मैं आता काम pen नहीं कागज़ नहीं, बुझो मेरा नाम?

उत्तर = चश्मा

5) ऐसी कौन सी चीज है जिसे जितना खींचो वह उतनी ही कम हो जाती है?

उत्तर = सिगरेट या बीड़ी

6) जितना ज्यादा सेवा करता हूं उतना ही घटता जाता हूं सभी रंग का नीला पीला पानी के संघ भाता हूं?

उत्तर = साबुन

7) एक गुफा के दो रखवाले दोनों लंबे दोनों काले बताओ क्या?

उत्तर = मुछे

8) दुनिया भर की करता सैर,धरती पर ना रखता पैर दिन भर में सोता रात में जागता,रात अंधेरी मेरी बगैर बताओ क्या है?

उत्तर = चांद तारे

9) लाल घोड़ा रुका रहे काला घोड़ा भागता जाए बताओ कौन हूं मैं?

उत्तर = आगे और धुँआ

10) एक राजा की अनोखी रानी दुम के सहारे पीती पानी बताओ क्या है?

उत्तर = दीपक

11) एक पिता ने अपने बच्चों को गिफ्ट देते हुए कहा इसमें ऐसी चीज है जब तुम्हें प्यास लगे तो पी लेना जब भूख लगे तो खा लेना और जब ठंड लगे तो जला देना बताओ गिफ्ट में क्या है।

उत्तर = नारियल ( प्यास लगे तो पी सकते है, भूख लगे तो खा सकते है, साथ ही जला भी सकते है )

12)बूझो भईया एक पहेली जब काटो तो नई नवली?

उत्तर = पेंसिल

13)सीधी होकर नीर पिलाती उलटी होकर दिन कहलाती?

उत्तर = नदी का उल्टा (दिन )

14)8 को लिखो 8 बार उत्तर आये एक हजार?

उत्तर = 888+88+8+8+8=1000

15)वह कौन स दिन है जो कभी नहीं आता है?

उत्तर = कल

16)वह क्या है जो पूरा घर मे होने के बावजूद भी जगह नहीं घेरता है?

उत्तर = रौशनी

17) वह भिखारी नहीं है लेकिन पैसा मांगता है, लड़की नहीं है लेकिन पर्स रखता है, पुजारी नहीं है लेकिन घंटी बजाता है?

उत्तर = बस कंडक्टर

18) एक ऐसा सवाल बताओ जिसका जवाब कोई हां मैं नहीं दे सकता?

उत्तर = क्या आप मर गए हैं

19) वह कौन सा फूल है जिसका कोई रंग नहीं ना ही कोई खुशबू है बताओ वह कौन सा फूल है?

उत्तर = अप्रैल फूल

20) वो क्या है जिसे बनाने में लंबा समय लगता है लेकिन टूटने के लिए पलभर ही काफी होता है?

= भरोसा

21) वह क्या है जो सुबह से शाम तक आसमान की ओर देखती है और रात होते ही मुंह फेर लेती हैं?

उत्तर = सूरजमुखी फूल

22) एक गुफा और 32 चोर 12 घंटे करते काम बाकी वक्त करें आराम बताओ क्या है।

उत्तर = दांत

23) हरे रंग की टोपी मेरी हरे रंग का दुशाला जब पक जाती हूं मैं तो हरे रंग की टोपी पर लाल रंग की दुशाला मेरे पेट में रहती मोती की माला नाम जरा बताओ मेरा?

Read More  How to Get Periods Immediately | How to get Periods(Menstrual) On time | Effective Home Remedies

उत्तर = हरी मिर्च

24) खरीदने पर काला जलाने पर लाल और फेंकने पर सफेद बताओ क्या है?

उत्तर = कोयला

25) हरा चोर लाल मकान उसमे बैठा काला शैतान बताओ क्या है?

उत्तर = तरबूज

25 मजेदार दिमाग हिलादेने वाली पहेलियां और उनके उत्तर(About Riddles in hindi)

दोस्तों छोटे बच्चे बहुत चंचल स्वभाव के होते हैं। वह हर समय कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं। ऐसे में उनसे पहेलियों को पूछना उनके दिमागी विकास के लिए अच्छा साबित होगा।

1) एक ऐसे धर्म का नाम बताओ जिसे आगे से पढ़ो या पीछे से उसका नाम नहीं बदलता है?

उत्तर =ईसाई

2) अंग्रेजी में one से लेकर hundred तक की गिनती में A कितनी बार आता है।

उत्तर = एक बार भी नहीं

3) ऐसी कौन सी चीज है जिसे आप पूरे भारत में कहीं पर भी ले जाओ उसकी कीमत नहीं बदलती है।

उत्तर = पैसा

4) एक औरत के 9 बच्चे हैं टोटल में से आधे लड़के हैं और आधी लड़कियां हैं बताओ यह कैसे संभव है।

उत्तर = इसमें टोटल में से पूछा है जिसमें मां भी शामिल है।

5) जितना आप आगे बढ़ाते हैं उतने ही वह पीछे छूट जाते हैं बताओ वह क्या है?

उत्तर = कदम

6) एक ऐसे देश का नाम बताइए जो A से शुरू होता है और A पर ही खत्म हो जाता है।

उत्तर = America

7) जापान में ऐसा क्या पैदा होता है जो पूरी दुनिया में कहीं और नहीं होता?

उत्तर = Japanese

8) वह क्या है जो आपके सोते ही नीचे गिर जाती है और आपके उठते ही वह भी उठ जाती है?

उत्तर = आपके आंखों की पलकें

9) वह कौन सी चीज है जिसने दुनिया में अभी तक पैर भी नहीं रखा है परंतु फिर भी वह सबको दिखाई देती है?

उत्तर = सूर्य

10) हम हर जगह जीत मांगते हैं लेकिन ऐसी कौन सी जगह है जहां हम हार मांगते हैं?

उत्तर = फूल की दुकान

11) शरीर का कौन सा अंग सबसे ज्यादा चमकता है?

उत्तर = आँख

12) एक बुढ़िया के 12 बेटे उनके पांच पांच बेटे पूरा कुनबा 60 का गुड़िया का घर कांच का बताओ क्या है?

उत्तर = घड़ी

13) ऐसा क्या है जो ना कभी था और ना होगा लेकिन वह है?

उत्तर = आने वाला कल

14) आसमान से गिरा सफेद गोला जमीन पर फोड़ो तो गुठली नहीं खाओ तो स्वाद नहीं बताओ क्या है?

उत्तर = ओला

15) आना जाना उसको भाये जिसके घर जाए टुकड़े कर आए बताओ क्या है।

उत्तर = आरी

16) छोटा सा सिपाही खींच के उसकी पेंट उंटारी बताओ क्या है।

उत्तर = केला

17) सदा ही चलती रहती हूं फिर भी नहीं थकती हूं जिसने मुझसे किया मुकाबला उसका ही कर दिया तबादला बताओ क्या है।

उत्तर = घड़ी

18) एक मनुष्य की औसत कितनी जन्मदिन होते हैं?

उत्तर = एक ( पैदा वह एक ही बार होता है लेकिन उसे हर साल मनाया जाता है)

19) अगर आपके पास 2 गाय और 4 बकरी है तो आपके पास कुल कितने पैर हैं?

उत्तर = दो पैर

20) उस गाने का नाम बताओ जिसे पूरी दुनिया में गाया जाता है?

उत्तर = हैप्पी बर्थडे टू यू

21) एक औरत के 2 बालक दोनों एक ही रंग के पहला चले दूसरा सोए फिर भी दोनों संग रहे,बताओ क्या है?

उत्तर = चक्की

22) वह क्या है जो देने से बढ़ता है?

उत्तर = ज्ञान

23) धरती में वह पेड़ छुपाए आसमान में शीश उठाएं हीले मगर वह चल ना पाए पैर से ही भोजन खाएं बताओ क्या है?

उत्तर =पेड़

Read More  What is Stomata?

24) ऐसी कौन सी चीज है जिसे ना पकड़ा जा सकता है ना बांधा जा सकता है नई स्पर्श किया जा सकता है और ना काटा जा सकता है मगर देखा जाता है?

उत्तर = परछाई

25) कटोरा पर कटोरा बेटा बाप से भी ज्यादा गोरा बताओ क्या है?

उत्तर = नारियल

25 दिमाग का दही कर देने वाली पहेलियां( 25 Dimag ka Dahi kar Dene Wali paheliyan )

25 दिमाग का दही कर देने वाली पहेलियां( 25 Dimag ka Dahi kar Dene Wali paheliyan )

1) मेरा एक दोस्त है वह दिन में 10 बार सेविंग करता है फिर भी उसके दाढ़ी के बाल लंबे है बताओ कैसे?

= क्योंकि वह नाई है

2) सूर्य ने पृथ्वी पर अभी तक क्या नहीं देखा है?

= अंधेरा

3) किस चिड़िया के सर पर पैर होते हैं?

= सभी चिड़ियाओं के सर पैर और पर(पँख) होते हैं

4) वह क्या है जिसको अगर आपने किसी के साथ बांट दिया तो वह आपके पास नहीं रहेगा?

= राज

5) अब कितनी बार शो में 10 मिनट आ सकते हैं?

=1 बार

6) ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम दिन में कई बार उठाते हैं और कई बार रखते हैं?

= कदम

7) वह कौन सा फल है जो मीठा होने के बाद भी बिकता नहीं है?

= मेहनत का फल

8) वह कौन सी चीज है जिसे आदमी छुपा कर और औरत दिखाकर चलती है?

= पर्स

9) मैं हूं हरी मेरे बच्चे काले मुझे छोड़ मेरे बच्चे को खा ले?

= इलायची

10) वो क्या है जिसे हम खाते भी है पीते भी और जलाते भी हैं।

= नारियल

11) वह क्या है जिसका नाम लो तो टूट जाती है?

= खामोशी

12) ऐसी कौन सी चीज है जिसे बिना तोड़े इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

= अंडा

13) एक हाथी पानी में गिर गया अब वह बाहर कैसे आएगा बताइए?

=गिला होकर

14) ऐसी कौन सी चीज है जो बिना पैरों के लगातार चलती रहती है?

=घड़ी

15) इंग्लिश में E के बाद क्या आता है?

=N (English)

16) वह कौन सा जीव है जो दूध और अंडे दोनों देता है?

= दुकानदार

17) वह कौन सी चीज है जिसके फटने से बिल्कुल आवाज नहीं आती है?

= दूध

18) बुझो मेरी एक पहेली जब काटो तो नई नवेली बताओ क्या है?

=pencils

19) वह कौन सी जगह है जहां आदमी गरीब हो या अमीर सबको कटोरा लेकर खड़ा होना होता है?

=पानी पूरी का स्टाल

20) बेशक न हो हाथ में पर हाथ पर रहता है वह आपके साथ?

= परछाई

21) ऐसी कौन सी चीज है जो ठंड में भी पिघलती है

= मोमबत्ती

22) ऐसी कौन सी चीज है जो सोने की है पर सोने से सस्ती है?

= चारपाई

23) ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम खाने के लिए खरीदते हैं लेकिन खाते नहीं है?

= चम्मच

24) ऐसी कौन सी चीज है जिसे चोर देख तो सकता है मगर चुरा नहीं सकता है?

= ज्ञान

25) ऐसी कौन सी चीज है जो जितना बढ़ती है उतना कम भी होती है

=उम्र

26) ऐसी कौन सी चीज है जिसे लोग काटते हैं पीसते हैं बांटते हैं मगर खाते नहीं है?

= ताश के पत्ते

हमने क्या सीखा

दोस्तों इस आर्टिकल मे हमने जाना paheliyan in Hindi क्या होता है। paheliyan का हिंदी मतलब क्या होता है। paheliyan से जुड़े हमें जितनी भी जानकारी प्राप्त हुई। उसे हमने आपके सामने प्रस्तुत किया है। अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई डाउट है। तो आप बेफिक्र होकर हमें कमेंट या ईमेल कर सकते हैं।

यह article “101 दिमाग हिला देने वाली पहेलियां और उनके जवाब(101 paheliyan in Hindi)“पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।