DMCA.com Protection Status

CRT का full form क्या होता है, CRT क्या होता है?(About CRT full form)

About CRT full form-हेलो दोस्तों नमस्कार। आज से 10 से 15 साल पहले जो टेलीविजन हमारे घरों में हुआ करता था क्या आपने कभी सोचा है उनमें वीडियो को चलते हुए कैसे दिखाया जाता था। यह सब जादू होता था CRT कि वजह से। अब आप सोच रहे होंगे CRT क्या होता है आज हम जानेंगे CRT ka full form क्या होता है? CRT क्या होता है। CRT का मतलब क्या होता है।

CRT का full form -Cathod Ray Tube

CRT क्या होता है?

सी आर टी मॉनिटर (CRT-Cathod Ray Tube) यह मॉनिटर उसी सिद्धान्त पर कार्य करता है, जिनपर टीवी करता है। इसमें एक कैथोड रे ट्यूब रहता है जिसमें इलेक्ट्रॉन गन लगा होता है। जिसके द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉन बीम को परावर्तित कर चित्र बनाया जाता है अर्थात् स्क्रीन पर डिस्प्ले प्राप्त होता है। सी आर टी स्क्रीन थोड़ी मुड़ी होती है। मॉनीटर पर चित्र छोटे-छोटे बिन्दुओं से मिलकर बनता है जिने पिक्सेल कहते हैं।

(b) टी एफ टी मॉनिटर (TFT) :

यह एक सीधा (Flat) स्क्रीन होता है जो हल्का तथा पतला होता है तथा कम जगह घेरता है। यह सी.आर.टी मॉनिटर से अपेक्षाकृत महंगा होता है।

Join

कैथोड किरणों क्या होती है

Cathode किरणे electron से मिलकर बनी होती है। इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि बहुत सारे electrons मिलकर cathode किरणों का निर्माण करती है। जिस करण यह किरणे ऋणावेशित होती है।

Read More  ITop VPN for Windows - Free, Fast and Secure Network Solution,Download

कैथोड किरणों के गुण

(i) ये किरणें कैथोड से निकलकर अतितीव्र वेग से सीधी रेखा में गमन करती हैं।

(ii) इनके मार्ग में अपारदर्शक वस्तु के रखने पर वस्तु की छाया कैथोड के दूसरी तरफ बनती है। इससे प्रमाणित होता है कि ये किरणें सीधी रेखाओं में चलती हैं।

(iii) इन किरणों के मार्ग में हल्का पाद-चक्र (paddle wheel) रखने पर यह अपनी धुरी पर नाचने लगती है। इससे सिद्ध होता है कि ये किरणे अत्यंत छोटे-छोटे द्रव्यकणों से बनी होती हैं।

(iv) वैद्युत या चुंबकीय क्षेत्र के प्रभाव से ये किरणें विचलित होती हैं। इनके विचलन की दिशा से ज्ञात होता है कि ये किरणें ऋण आवेशित हैं।

यह article “CRT का full form क्या होता है, CRT क्या होता है?(About CRT full form)“पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status