DMCA.com Protection Status

परमाणु द्रव्यमान किसे कहते है। परमाणु द्रव्यमान कैसे मापा जाता है। Atomic Mass in hindi

Atomic Mass in hindi-परमाणु द्रव्यमान का सीधा मतलब होता है किसी एक परमाणु का द्रव्यमान । हम जानते हैं कि किसी तत्व का परमाणु अतिसूक्ष्मतम कण होता है और इसे किसी तराजू पर तौलना अथवा मापना संभव नहीं है। इसलिए किसी परमाणु का द्रव्यमान किसी दूसरे परमाणु के द्रव्यमान के सापेक्ष ज्ञात किया जाता है।

इसके लिए किसी तत्व के परमाणु के द्रव्यमान को एक निश्चित मान देकर इसे मानक (Standard) की तरह प्रयोग किया जाता है। प्रारंभ में परमाणु द्रव्यमान की इकाई को ऑक्सीजन परमाणु के द्रव्यमान के 1/16 भाग को इकाई के रूप में माना गया है। क्योंकि ऑक्सीजन अनेक तत्वों के साथ प्रतिक्रिया करके यौगिक बनाता एवं इस परमाणु द्रव्यमान इकाई द्वारा अधिकांश तत्वों के परमाणु द्रव्यमान पूर्णांक में प्राप्त होते हैं। लेकिन इस इकाई में कुछ दोष रहने के कारण 1961 ई० में इसमें संशोधन कर देना पड़ा।

रसायन विज्ञान के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन (IUPAC) ने एक अन्तर्राष्ट्रीय आम सहमति के आधार पर कार्बन परमाणु के द्रव्यमान के बारहवें भाग को इकाई चुना। कहने का तात्पर्य यह है कि कार्बन-12 के एक परमाणु में 6 प्रोटॉन एवं 6 न्यूट्रॉन होते हैं जिससे इसकी द्रव्यमान संख्या 12 होती है | इसलिए इसे ठीक 12 परमाणु द्रव्यमान मात्रक (atomic mass unit-amu) द्रव्यमान दिया गया है।

परमाणु के द्रव्यमान मात्रक अथवा इकाई को पहले amu द्वारा व्यक्त किया जाता था लेकिन आजकल IUPAC के नवीनतम अनुमोदन द्वारा इसे यूनीफाइड (Unified) संक्षेप में u द्रव्यमान द्वारा व्यक्त किया जाता है।

अर्थात् एक कार्बन (C-12) परमाणु का द्रव्यमान =12u
•1u=एक कार्बन (C-12) परमाणु का द्रव्यमान/12

इस प्रकार कार्बन-12 समस्थानिक के एक परमाणु द्रव्यमान के 1 वें भाग को मानक परमाणु द्रव्यमान इकाई कहते हैं।

Join
Read More  भूकंप क्या है(Earthquake in hindi) भूकंप कैसे आता है। भूकंप के बारे मे बेसिक जानकारी

प्रत्येक अन्य तत्व का परमाणु द्रव्यमान C-12 के एक परमाणु द्रव्यमान के सापेक्ष निर्धारित किया जाता है। उदाहरण के लिए हम जानते हैं कि सोडियम एवं कैल्शियम के परमाणु द्रव्यमान क्रमशः 23 और 40 हैं जिसका अर्थ यह होता है कि सोडियम एवं कैल्शियम के एक-एक परमाणु कार्बन-12 परमाणु के क्रमशः 1वें भाग से 23 गुणा और 40 गुणा भारी हैं।

यह article “परमाणु द्रव्यमान किसे कहते है। परमाणु द्रव्यमान कैसे मापा जाता है। Atomic Mass in hindi“पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status