DMCA.com Protection Status

Water cycle diagram क्या है? Water cycle का मतलब क्या होता है(About Water cycle diagram)

जलीय-चक्र(Water-cycle Diagram)

जल जीवधारियों के शरीर का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। मनुष्य के शरीर के भार का लगभग 70% भाग जल ही होता है। जल अनेकों प्रकार के जीवों को रहने का स्थान प्रदान करता है। वातावरण में जल तीन रूप में पाया जाता है-बर्फ, द्रव एवं वाष्प। जलीय-चक्र पृथ्वी की सतह तथा वायुमंडल के बीच जल का आदान-प्रदान है।

मौसम एवं तापक्रम नियंत्रण में इसकी अहम भूमिका है। पेड़-पौधों की सतह से वाष्पीकरण या वाष्पोत्सर्जन(Water-cycle Diagram) होने से वातावरण का तापक्रम कम रहता है और वायुमंडल में नमी बनी रहती है।

समुद्री जल-चक्र (Marine water cycle)-समुद्र जल का सबसे बड़ा संग्रहालय है। समुद्री जल सूर्य की ऊष्मा के प्रभाव से वाष्प द्वारा वायुमंडल में पहुँचकर मेघ (बादल) बन जाता है जो फिर संघनन (condensation) के पश्चात वर्षा अथवा हिम के रूप में वापस समुद्र में पहुँच जाता है।

स्थलीय जल-चक्र (Land water-cycle Diagram)-स्थलीय जल-चक्र के दौरान निम्नलिखित क्रियाएँ होती है-

• जल जलाशयों (नदी, झरना, तालाब) एवं गीली मिट्टी से सूर्य की ऊष्मा के प्रभाव से लगातार वाष्पन द्वारा वायुमंडल में पहुँचता रहता है, जहाँ यह मेघ के रूप में परिणत हो जाता है।
• पौधों की जड़ों द्वारा अवशोषित जल का अधिकांश भाग पत्तियों से वाष्पोत्सर्जित होकर.वातावरण में वाष्प के रूप में पहुँचता है।

•जंतु के शरीर में जल भोज्य पदार्थों एवं सीधे पानी(Water-cycle Diagram) पीने के कारण पहुँचता है। इसका कुछ अंश श्वसन क्रिया द्वारा वाष्प के रूप में वायुमंडल में चला जाता है भूमिगत जल सीधे जीवों एवं पौधों तक नहीं पहुँचता है, किंतु कुछ स्थानों पर यह चश्मा (spring) के रूप में भूमि के नीचे से प्राकृतिक रूप से बाहर आ जाता है और इसका कुछ अंश वाष्प बनकर वायुमंडल में चला जाता है।

Join
Read More  पॉलीएस्टर (Polyester) क्या है(About Polyester meaning)

• सभी स्रोतों से वाष्पित जल वायुमंडल में पहुँचकर मेघ के रूप में बदल जाता है और फिर संघनन के पश्चात वर्षा के रूप में या तो सीधे जलाशयों में पहुँच जाता है या फिर मृदा में अवशोषित हो जाता है।

मृदा से जल का कुछ अंश पौधों द्वारा अवशोषित किया जाता है और कुछ भाग गहराई में पहुँचकर भूमिगत जल के रूप में जमा हो जाता है।

• वर्षा के जल का कुछ अंश नालियों एवं नदियों से होता हुआ समुद्र में भी पहुँच जाता है। इस प्रकार स्थलमंडल एवं जलमंडल से पानी वाष्पीकरण द्वारा वायुमंडल में जाता है और फिर वर्षा जल के रूप में वापस स्थल एवं जलाशयों में पहुँच जाता है।

यह article “Water cycle diagram क्या है? Water cycle का मतलब क्या होता है“पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status