DMCA.com Protection Status

NPR का full form क्या होता है, NPR किसे कहते है (About NPR full form meaning)

हेलो दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे NPR का full form क्या होता है, full form of NPR क्या होता है। NPR किसे कहते है। NPR का मतलब क्या होता है। अगर आपको NPR के बारे जानकारी नहीं है। तो आप बिल्कुल सही जगह आये है। आर्टिकल के अंत तक आपको NPR full form और उससे जुडी बेसिक जानकारी मिल जाएगी।

NPR full form

दोस्तों NPR का फुल फॉर्म National Population register है। इसे हिंदी में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर कहा जाता है। दोस्तों काफ़ी लोगो को पता नहीं है यह NPR क्या है। आपकी जानकारी के लिए बता दें। NPR भारत मे रहने वाले लोगों के लिए एक पहचान का काम करती हैं। इसके माध्यम से सरकार यह पता कर सकती है कि हम भारत के निवासी हैं या नहीं।

NPR क्या है(What is NPR full form)

NPR देश में रहने वाले लोगों की संख्या का रजिस्टर है। जिसे गांव, कस्बे, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाता है।

अगर भारत के किसी भी इलाके में कोई भी व्यक्ति 6 महीने से ज्यादा रह रहा हो या फिर 6 महीने से ज्यादा रहना चाहता हो। तो उसके लिए उस व्यक्ति को NPR मैं अपना नाम दर्ज करवाना होगा।

NPR का मतलब(NPR full form meaning)

दोस्तों आप सभी को पता ही होगा 1999 मे भारत और पाकिस्तान के बिच कारगिल का युद्ध हुआ था। युद्ध से पहले पाकिस्तान ने काफी घुसपेठियो को भारत मे भेज दिया। जिन्होंने भारतीय सीमा के अंदर घुसकर युद्ध का एलान कर सके।

Join
Read More  सेब खाने के जबरदस्त फायदे और नुकसान के बारे में संपूर्ण जानकारी ( About apple in Hindi)

जो आगे चलकर कारगिल युद्ध का रूप ले लिया। कारगिल युद्ध खत्म होने के बाद भारतीय सरकार ने एक कमेटी का गठन किया। यह जानने के लिए इतने सारे घुसपैठ भारत सीमा के अंदर कैसे घुसे। इस कमेटी ने ही भारतीय सरकार को NPR का सुझाव दिया ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा ना घटित हो। NPR का सबसे पहले इस्तेमाल 2010 मे किया गया था।

फिर दोबारा इसका उपयोग भारतीय सरकार ने 2015 में किया। 2015 में NPR को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया। ताकि इसकी पहचान की जा सके कि कौन भारत का निवासी है और कौन प्रवासी है।

NPR को क्यों लाया गया था।

इस नियम को भारत में इसलिए लाया गया था। ताकि पता लगाया जा सके कि कौन भारत का निवासी है और कौन घुसपेठिया है।

NPR की जरूरत क्यों है।

NPR को भारत में दोबारा इसलिए लाया जा रहा है क्योंकि सरकारी योजनाओं का सही तरीके से इस्तेमाल हो सके और भविष्य के हिसाब से आगे आने वाली योजनाओं का आकार और अन्य फैसलों के लिए डाटा का आधार बनाया जा सके।

NPR मे Registration कैसे होता है

NPR रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सबसे पहले आपका नाम पूछा जाता है उसके बाद आपके घर के मुखिया से आपका क्या संबंध है आपके पिता का नाम क्या है आप की मां का नाम क्या है आपका मैरिज स्टेटस क्या है। अगर आपकी शादी हुई है तो आपके पार्टनर का नाम क्या है।

इसके बाद आपको अपना Gender बताना पड़ेगा। आपको सही-सही अपना डेट ऑफ बर्थ बताना पड़ेगा। आपका जन्म कहां हुआ यह बताना पड़ेगा। साथ ही आपको यह भी बताना पड़ेगा आप किस देश के निवासी हैं। आपका एड्रेस क्या है। उस एड्रेस पर आप कितने समय से रह रहे हैं। आप क्या करते हैं। आपके एजुकेशनल क्वालीफिकेशन कितनी है। इन सभी सवालों को आप का रजिस्ट्रेशन के समय पूछा जाएगा।

Read More  Devshayani Ekadashi क्यों मनाया जाता है, Devshayani Ekadashi कैसे मनाये (How to Celebrate Devshayani Ekadashi)

NPR और NRC मे क्या अंतर है।

दोस्तों देखने में यह दोनों नियम एक दूसरे के काफी सामान लगते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें की NPR देश के निवासियों का एक ब्योरा है। और NRC नागरिकों का रजिस्टर है। NRC मे जिसका नाम नहीं होता उन्हें विदेशी घोषित कर दिया जाता है। और सरकार उन पर नजर रखती हैं।

हमने क्या सीखा

दोस्तों इस आर्टिकल मे हमने जाना NPR का full form क्या होता है, full form of NPR क्या होता है। NPR किसे कहते है। NPR का मतलब क्या होता है। NPR से जुड़े हमें जितनी भी जानकारी प्राप्त हुई। उसे हमने आपके सामने प्रस्तुत किया है। अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई डाउट है। तो आप बेफिक्र होकर हमें कमेंट या ईमेल कर सकते हैं।

यह article “NPR का full form क्या होता है, NPR किसे कहते है (About NPR full form meaning) “पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया उम्मीद करता हुँ। कि इस article से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिला होगा।

DMCA.com Protection Status